फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरसी में गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर - फोटो : SELF
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 11 वां दल रविवार को दिल्ली से काठगोदाम पहुंचा। काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में केएमवीएन अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। 11 वें यात्री दल में 12 महिलाओं समेत 43 यात्री शामिल हैं। दोपहर भोजन के बाद यात्री दल रात्रि विश्राम के लिए भीमताल चला गया।
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के 11 वें दल के जनसंपर्क अधिकारी कर्नाटक के अन्नामलाई कुप्पूस्वामी और जम्मू कश्मीर के अनूप कुमार उपाध्याय हैं। दल में तमिलनाडु के लक्ष्मण पेरुमल पिचाई (69 वर्ष) सबसे अधिक और छत्तीसगढ़ की आकांक्षा देशमुख (25 वर्ष) सबसे कम उम्र के यात्री हैं। दल में गुजरात, राजस्थान के 8-8, कर्नाटक, महाराष्ट्र के 4-4, हरियाणा, छत्तीसगढ़ के 3-3, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश के 2-2, जम्मू कश्मीर, केरल, उत्तराखंड के 1-1 यात्री शामिल हैं। गाइड कुमाऊं मंडल विकास निगम के कैलाश चंद्र आर्या हैं। टीआरसी में प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे, सहायक प्रबंधक दीपक पांडे ने यात्रियों का स्वागत किया। प्रबंधक रमेश पांडे ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण पांचवें और छठे दल के यात्री गुंजी में फंसे हैं। सातवां दल कैलाश परिक्रमा पर है। आठवां पिथौरागढ़, नवां चौकोड़ी, दसवां अल्मोड़ा और ग्यारहवां दल भीमताल में रुका हुआ है।

कैलाश में परमात्मा से होता है साक्षात मिलन
हल्द्वानी। तीसरी बार यात्रा पर जा रहे उत्तरप्रदेश के मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वह भोले की खोज में जा रहे हैं। वहां अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। गुड़गांव (हरियाणा) के बालाजी ने कहा कि चार साल से कैलाश दर्शन का मन बनाया था। अजमेर के राजनारायण ने कहा कि बहुत पहले से कैलाश दर्शन की इच्छा थी। इस बार उन्हें अवसर मिला है। मुंबई की अनीता और कर्नाटक की शिखा ने कहा कि कई बार आवेदन किया लेकिन इस बार अवसर मिल ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें