फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रेलवे रिपोर्टर के ध्यानार्थ ......

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर से देहरादून के लिए मां पूर्णागिरि एक्सप्रेस का संचालन जल्द
विज्ञापन

देहरादून से चलकर मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली और पीलीभीत होते हुए पहुंचेगी टनकपुर
बरेली। रेलवे ने टनकपुर से देहरादून के लिए मां पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। बड़ी रेल लाइन सेवा से जुड़ने के बाद सीमांत के लोगों को टनकपुर से दिल्ली, मुंबई, देहरादून के लिए लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की बेसब्री से प्रतीक्षा है। देहरादून में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को दी है। जल्द रेलवे बोर्ड इस नई ट्रेन का टाइम टेबिल भी जारी करेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने रानीखेत और पूर्णागिरि एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था। सूत्रों का कहना है कि मां पूर्णागिरि एक्सप्रेस देहरादून से मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, भोजीपुरा, पीलीभीत होते हुए टनकपुर पहुंचेगी। पहले ट्रेन को टनकपुर, भोजीपुरा, लालकुआं, रुद्रपुर, रामपुर होते हुए देहरादून चलाया जाना था लेकिन इस रूट पर भोजीपुरा और लालकुआं स्टेशनों पर इंजन की दिशा बदलनी पड़ती। इसमें ज्यादा समय बर्बाद होने की आशंका हुई तो रेलवे ने चंदौसी, बरेली सिटी होते हुए ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। इधर, टनकपुर में ठेकेदार को 10 जुलाई तक हर हाल में वाशिंग पिट का निर्माण पूरा करनेे का कहा गया है। इसके बाद ही लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन संभव है। मां पूर्णागिरि एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू करने की बात शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें