फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल का अध्ययन करने पहुंचा दल

विज्ञापन
IPS
विज्ञापन
नैनीताल। देश भर में सेवाएं देने के लिए तैयार हो रहे 18 प्रशिक्षु आईपीएस बृहस्पतिवार को नैनीताल का अध्ययन करने पहुंचे। यहां उन्होंने मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई बीसी मासीवाल के साथ कई लोगों से बात करके सामाजिक स्थिति की जानकारी ली। प्रसिद्ध नैनी झील में बोटिंग की और घूमकर नगर का जायजा लिया। एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि आईपीएस अधिकारियों की सेवा ऑल इंडिया होती है। नैनीताल देखना इनके प्रशिक्षण का ही हिस्सा है। इस तरह यह आईपीएस पूरे देश का भ्रमण करते हैं। घूमकर अधिकारी विभिन्न स्थानों की भाषा, सामाजिक दायरा, भौगोलिक और आर्थिक स्थिति को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें