फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य अब पूरा होने लगा : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार ने हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य बनाया था, जो अब साकार होने लगा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


यहां नगर पंचायत सभागार में हुए लाभार्थी सम्मेलन में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति योजना, सौभाग्य योजना की जानकारी दी। कहा कि अब लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। आम आदमी तक यह लाभ पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

सांसद प्रतिनिधि कैलाश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले चार वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र कांडपाल ने सभी अतिथियों और लाभार्थियों का आभार जताया। बैठक में उमेश भट्ट, राजेंद्र रौतेला, विंदेश्वरी पांडे, घनश्याम भट्ट, दीवान बिष्ट, प्रताप बिष्ट, त्रिलोक बजेठा, जशोद सिंह, दुर्गा सिंह, कुंदन सिंह, बच्चननेगी, ममता भट्ट, बीना देवी, उमा आर्या, सुनील तिवारी, नवीन मैनाली सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें