द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पांच दिनी फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (टीईक्यूआईपी) के तहत गोल सेटिंग साई एवं लांग टर्म विषय पर कार्यशाला शुरू हो गई है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ संस्था की कार्यवाहक निदेशक प्रो. ज्योति सक्सेना ने किया।
प्रो. ज्योति ने बताया कि पांच दिनी इस कार्यशाला में संस्था के विभिन्न विभागों में कार्यरत शिक्षकों को विशेषज्ञों द्वारा लक्ष्य निर्धारण, समय का सदुपयोग की जानकारियां दी जाएंगी। प्रभारी निदेेशक प्रो. सक्सेना ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण में कई तरह की बाधाएं भी आएंगी, लेकिन उनका निराकरण करने के तरीके भी सिखाए जाएंगे। कहा कि समय का सदुपयोग करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। कार्यशाला में इन्हीं सब विषयों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में अहेड करियर नोएडा के एमडी डॉ. प्रशांत मिश्रा, मणिका शर्मा द्वारा बतौर विशेषज्ञ शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में डॉ. अजीत सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. लता बिष्ट, डॉ. एससी सरकार आदि थे।