फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में आग लगने से चारों तरफ छा गई धुंध, पर्यटकों को नहीं हो पा रहे हिमालय दर्शन्

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगलों में आग लगने से धुंध छा गई है। इससे पर्यटन सीजन पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। धुंध छाने से सोमवार को पर्यटकों को कौसानी से हिमालय के दर्शन नहीं हो पाए। तापमान में एकाएक वृद्धि होने से जंगलों में गिरे पिरूल ने बारूद का रूप ले लिया है। रविवार रात बैजनाथ, गढ़खेत रेंज के जंगलों में एकाएक आग सुलग गई। आग से फल्याटी, कौसानी, लाहुरघाटी, गोमती घाटी के जंगलों में वन संपदा का क्षति पहुंची है। बैजनाथ के रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि रविवार शाम कौसानी में प्रतीक्षा होटल के पास जंगल में लगी आग को वन विभाग की टीम ने देर रात बुझा लिया है। हवा रुख तेज होने से आबादी के खेतों में लगी आग जंगलों में फैलने से वन संपदा का नुकसान पहुंच रहा है। वन रेंजर गढ़खेत आरएस रमोला ने बताया कि खेतों में लगी आग से जंगलों में चारों तरफ धुंध छा गई है। वहीं डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने के बाद हवा रुख तेज होने से जंगलों में आग लगने की संभावना बढ़ गई है। डीएफओ ने ग्रामीणों से वनों को आग से बुझाने में सहयोग देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें