फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा के जंगल में हथिनी का शव

विज्ञापन
हाथी गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज के अंतर्गत हल्द्वानी का सड़ा गला शव पड़ा मिला है। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गड्ढे में दफना दिया है। प्रथमदृष्टया हथिनी की मौत प्राकृतिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

हल्द्वानी रेंज के गश्ती दल को टांडा सेंटर प्लाट संख्या 83 ए के घने जंगल में हथिनी का शव पड़ा मिला। इस पर फोर्स ने तुरंत इसकी सूचना रेंजर सावित्री गिरी को दी। सूचना पर गिरी वन फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना का जायजा लिया। गिरी के मुताबिक हथिनी की उम्र करीब 40 साल होगी। शव काफी हद तक सड़ गल गया था। उन्होंने तुरंत वन्य जीव चिकित्सकों को इसकी सूचना दी। तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाद में शव को जंगल में दफना दिया गया। वहीं बिसरा जांच के लिए आईवीआरआई बरेली और वन्य जीव संस्थान दून भेजा जा रहा है। वन विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत ने बताया कि हथिनी का शव पांच-सात दिन पुराना है। शव का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें