फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप खराब, लाइन लीक होने से गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
drinking water
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर और आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में लोगों को पेयजल संकट से निजात नहीं मिल रही है। इस की वजह लाइनों की लीकेज और नलकूपों को खराब होना है। गायत्री नगर में पाइप लाइनों के लीकेज की वजह से तीन दिन से लोगों को पानी नहीं मिला है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नलकूप लगातार खराब हो रहे हैं लेकिन जलसंस्थान नलकूपों की मरम्मत नहीं करा पा रहा है। लोगों को सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट और दूसरे इलाकों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई लोग निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। लंबे समय से पेयजल किल्लत दूर नहीं होने से लोगों में जलसंस्थान के प्रति आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
बिठौरिया नंबर एक, खेड़ा और पनियाली में नलकूपों की मोटर खराब है। यह सभी ट्यूबवेल नलकूप खंड के अधीन हैं। नलकूप खंड बजट और श्रमिकों की कमी बता रहा है। यह नलकूप पेयजल से जुड़े हैं। जलसंस्थान के अधिकारियों के अनुसार पेयजल से जुड़े ट्यूबवेलों की मरम्मत विभाग कराएगा। क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान के दफ्तर आकर अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी। गायत्री नगर की पेयजल लाइन ठीक कराई जा रही है।

मनमानी : नलकूप बंद कर चला गया आपरेटर
हल्द्वानी। जलसंस्थान और नलकूप खंड के अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल नहीं होने का खामियाजा क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं। नलकूप की मोटर बंद कर ऑपरेटर चाबी लेकर चला गया। दो दिन से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। परेशान लोगों ने जलसंस्थान के अधिकारियों से गुहार लगाई है।
गौलापार के खेड़ा में नलकूप खंड का ट्यूबवेल है। इसका संचालन भी नलकूप खंड का ऑपरेटर करता है। यह नलकूप ठीक है लेकिन दो दिन पूर्व ऑपरेटर नलकूप बंद कर दिया है। ऑपरेटर चाबी भी नहीं दे गया है। नलकूप के नहीं चलने से लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान के सहायक अभियंता से मुलाकात कर शीघ्र नलकूप से पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि खेड़ा स्थित एचजी 190 ट्यूबवेल नलकूप खंड के अधीन है। इस नलकूप का संचालन नलकूप खंड का ऑपरेटर करता है। शिकायत मिली है कि दो दिन से नलकूप बंद है। चालक नलकूप नहीं चला रहा है। इस संबंध में नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता से बात की गई है। बुधवार तक नलकूप का संचालन शुरू कर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें