फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे से कर चोरी का माल रोकने को को शिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे से माल पर ई-वे बिल लागू होने के बाद राज्य कर महकमा अलर्ट हो गया है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी, काठगोदाम में कर चोरी के माल की आमद रोकने के लिए काशीपुर-हल्द्वानी के राज्य कर अधिकारियों की टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से कर चोरी का माल ट्रेन के जरिए हल्द्वानी, काठगोदाम पहुंचता है। बाद में इस माल को ठिकानों पर पहुंचा दिया जाता है। हाल ही में दिल्ली से कर चोरी का माल लाने वालों में कई गुर्गे सक्रिय हो गए हैं। इधर कर चोरी के माल पर शिकंजा कसने के लिए राज्य कर अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। संयुक्त आयुक्त पीएस डुंगरियाल के निर्देशन में काशीपुर, हल्द्वानी के राज्य कर अधिकारियों की आठ टीमें गठित की गई हैं। जो रेलवे स्टेशन पर दो पालियों में सुबह पांच से दोपहर एक बजे और दोपहर एक से रात नौ बज तक ड्यूटी करती हैं। ये टीमें स्टेशन के पार्सल घर से निकलने वाले सभी सामान के बिल वगैरह की जांच कर रही हैं।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आठ टीमें तैनात
माल की चेकिंग दो पालियों में कर रहीं
रेलवे से आने वाले कर चोरी के माल की धरपकड़ को विभाग ने की सख्ती

कर चोरी की माल की आमद को रोकने को टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। अब माल के लिए बिल अनिवार्य है। एक अप्रैल से ई-वे बिल अनिवार्य हो जाएगा।
- पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त राज्य कर

पांच-छह दिनों से रेलवे स्टेशन पर माल डंप
हल्द्वानी। रेलवे सूत्रों की मानें तो पांच-छह दिनों से दिल्ली से आया कई नग माल पड़ा है। इस माल का दावा करने कोई नहीं आया है, जिसको लेकर रेलवे कर्मी सकते में है। वहीं यह भी सामने आया है कि इस माल का बिल नहीं है और बिल्टी रसीद खो गई है। इसलिए कोई भी दावा करने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


पिकप की जांच की, सही मिली तो छोड़ दी
हल्द्वानी। राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को माल से भरी हुई एक पिकप पकड़ी। बाद में जब पिकप के माल और बिल की जांच की गई तो सभी नग सही पाए गए। इस पर पिकप को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें