हल्द्वानी। अमर उजाला और पीरामल टेटमोसोल कंपनी की ओर से सरस मेले में आयोजित निशुल्क त्वचा रोग शिविर में 125 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया गया।
शिविर में एसटीएच के त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ अग्रवाल ने 125 मरीजों का परीक्षण किया एवं निशुल्क परामर्श दिया। पीरामल टेटमोसोल कंपनी की ओर से एंटी एलर्जी साबुन, ट्यूब एवं स्किन लोशन आदि मरीजों को निशुल्क दिए गए।
टेटमोसोल के सेल्स आफिसर अमन कुमार ने बताया कि बदलते मौसम के साथ त्वचा संबंधी होने वाली बीमारियां एक बड़ी समस्या बन जाती हैं। त्वचा के विभिन्न प्रकार के संक्रमण से छुटकारा दिलाने के लिए टेटमोसोल एडवांस के प्रोडेक्ट काफी कारगर हैं। शिविर का समापन मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने किया। इस दौरान कंपनी के उत्तराखंड के ट्रेनिंग सेल्स एक्जीक्यूटिव अभिषेक उपाध्याय, उज्ज्वल विश्नोई, प्रेम कुमार प्रजापति आदि थे।