फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी के लिए सड़क में उतरे लोग

विज्ञापन
अाइएसबीटी - फोटो : अमर उजाला, अागरा
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईएसबीटी पर रोक लगाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। सरकार के फैसले के खिलाफ जहां व्यापारियों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया। वहीं गौलापार के ग्राम प्रधानों ने डीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। चेतावनी दी कि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के बैनर तले कई व्यापारी एसडीएम कोर्ट में एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि सरकार के कुछ मंत्री अपने निजी फायदे के लिए आईएसबीटी को गौलापार में नहीं बनाना चाहते हैं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में नवीन वर्मा, विपिन गुप्ता, हर्ष वर्द्धन पांडे, रंजीत सिंह, हितेंद्र, लाला जायसवाल, योगेश शर्मा, हेम, अर्जुन सिंह आदि थे।
उधर गौलापार के ग्रामीण ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में डीएम कैंप कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गौलापार से आईएसबीटी अगर जाता है तो वह आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम हरवीर सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रधान बलजीत सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, संदीप जोशी, राम सिंह, हरेंद्र सिंह, संदीप जोशी, प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने भी दिया ज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित आईएसबीटी स्थल के स्थानांतरण का विरोध किया है। उन्होंने गौलापार में प्रस्तावित स्थल पर ही आईएसबीटी का निर्माण किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन देने वालों में संदीप जोशी, हरेंद्र सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, राजेंद्र सिंह चुफाल, अर्जुन सिंह, किरन डालाकोटी, बलवंत सिंह बोरा, संध्या डालाकोटी, बलजीत सिंह, हर्षवर्धन पांडे, महेंद्र सिंह आदि थे।

बदले की भावना से काम कर रही है राज्य सरकार
लालकुआं (नैनीताल)। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने आईएसबीटी पर सरकार के रुख की निंदा कर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के अधूरे विकास कार्यों को सरकार राजनीतिक विद्वेष भावना के तहत रोक रही है। उन्होंने कहा िक रविवार को बुद्ध पार्क हल्द्वानी में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, जीवन कबड़वाल, भुवन पांडे, बीना जोशी, गुरदयाल सिंह मेहरा, रविशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें