फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन में 172 बसें आने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जरूरी काम के लिए शहर जाना हो तो बदली हुई यातायात व्यवस्था जरूर देख लें। रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। थर्टी फर्स्ट और किसान सम्मेलन के कारण पुलिस और प्रशासन ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए इंतजाम किए हैं। किसान सम्मेलन एमबी इंटर कॉलेज में हो रहा है। सम्मेलन में 172 बसों से किसानों के आने की संभावना है। बसों के ठहरने के लिए पुलिस ने पार्किंग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन के चलते दोनहरिया तिराहे से लेकर सरस्वती रेस्टोरेंट मार्ग, महारानी होटल, कैनाल रोड तक को जीरो जोन घोषित किया गया है। शहर के बाहरी मार्गों से बसों के आवागमन और ठहराव की भी नई व्यवस्था की गई है। एसपी सिटी ने यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा के साथ रूट का जायजा लिया। इधर, नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को बाहर से आने वाले बड़े वाहनों (रोडवेज और केमू बसों को छोड़कर) को शहर में प्रवेश नहीं कराया जाएगा। इस वाहनों को तीन पानी बाईपास, देवलचौड़ और मुखानी चौराहे से अलग-अलग मार्गों से नैनीताल की ओर भेजा जाएगा। यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक रहेगा।

थर्टी फर्स्ट और किसान सम्मेलन के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव, कई मार्ग वन वे किए गए
172 बसें आएंगी किसान सम्मेलन में, दोनहरिया तिराहे से सरस्वती रेस्टोरेंट मार्ग जीरो जोन घोषित


एकल मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त
कुलयालपुरा से डिग्री कालेज तिराहा और पानी टंकी एकल मार्ग घोषित किया गया है। इस मार्ग के दूसरी तरफ से वाहनों के आने पर रोक रहेगी। सम्मेलन के लिए एक कंपनी पीएसी, 100 महिला और पुरुष सिपाही, 20 पुरुष उपनिरीक्षक, दस महिला उपनिरीक्षक, नौ एचसीपी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



किसान सम्मेलन के लिए व्यवस्था
-किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए पर्वतीय क्षेत्र के लोग 69 बसों से नरीमन तिराहा से आएंगे।
-ये बसें नैनीताल रोड पर हाइडिल गेट से लेकर कालटैक्स के इर्द गिर्द रोड पर खड़ी की जाएंगी।
-रामनगर, कोटाबाग और कालाढूंगी ब्लाक से 68 बसें लालडाठ मार्ग से होते हुए पनचक्की तिराहे से जगदंबा नगर में किसानों को उतारेगी। ये बसें श्यामा गार्डन के पास खाली प्लॉट में खड़ी जाएंगी।
-छोटे वाहन सेक्रेट हार्ट स्कूल परिसर में भी खड़ी जा सकेगी।
-गदरपुर, रुद्रपुर की बसें रामपुर रोड से टीपीनगर, इग्नू, तीन पानी होते हुए ठंडी सड़क आएंगी। इन बसों को ठंडी सड़क परख पैथोलॉजी के पास पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
-बरेली रोड से आने वाली बसें तीन पानी बाईपास गौलापार, काठगोदाम से होते हुए ठंडी सड़क तक आएंगी। ये बसें ठंडी सड़क के पास एक प्लांट में खड़ी होगी।
-छोटे वाहनों को एमबी इंटर कॉलेज में खड़ी करने की व्यवस्था की गई है।

थर्टी फर्स्ट के लिए व्यवस्था
- नैनीताल या भीमताल से आने वाले वाहन (रोडवेज और केमू बसों को छोड़कर ) रामनगर जाने के लिए कॉलटैक्स तिराहा, पनचक्की होते हुए अपने गंतव्य स्थलों को जाएंगे।
- नैनीताल से रामपुर या बरेली आने वाले वाहन नारीमन तिराहा, काठगोदाम, गौला बाईपास होते हुए जाएंगे।
- कालाढूंगी और रामनगर से आने वाले वाहन लालडाठ तिराहे से काठगोदाम होते हुए नैनीताल जाएंगे।
-बरेली रोड से आने वाले वाहन 31 दिसंबर की शाम से तीन पानी बाईपास, काठगोदाम रोड से पहाड़ की तरफ जाएंगे।
-रामपुर रोड के वाहनों को देवलचौड़ चौराहे से मोड़कर आरटीओ रोड हनुमान मंदिर लालडांठ तिराहा से काठगोदाम की तरफ जाएंगे। बाकी बचे वाहन आईटीआई तिराहे से मुखानी नहर कवरिंग से होते हुए नैनीताल की तरफ जाएंगे।
-पर्वतीय मार्गों से लौटने वाले बड़े वाहन रोडवेज और केमू की बसें नारीमन तिराहा से गौला बाईपास मार्ग से बनभूलपुरा गौलापुल रेलवे बाजार से रोडवेज की तरफ आएंगे।
-नैनीताल में पर्यटक भरने के संदेश मिलने पर एचएमटी पार्किंग में वाहनों को खड़ा किया जाएगा।


छूट देने पर शहर में जाम के हालात पैदा हो जाएंगे। रात के समय तीनपानी, टांडा बैरियर और कालाढूंगी रोड पर चेकिंग की जाएगी। नशे की जांच करने के लिए पुलिस जगह-जगह एल्कोमीटर का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन

जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें