फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालली उपतहसील का संचालन नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जालली क्षेत्रवासियों की आम बैठक में पूर्व में घोषित उपतहसील को विधिवत रूप से संचालित करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के एक साल बाद भी उप तहसील अस्तित्व में नहीं आई है। एक माह के भीतर यदि तहसील में विधिवत काम काज शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन


उपतहसील का संचालन नहीं होने से जालली क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। यह क्षेत्र द्वाराहाट तहसील का सुदूरवर्ती क्षेत्र है, जिस कारण लोगों को मामूली काम के लिए भी पूरा एक दिन खर्च करना पड़ता है। पूर्ववर्ती सरकार ने एक साल पहले इसे उपतहसील बनाने की घोषणा की थी, 21 जनवरी 2016 को अधिसूचना भी जारी हो गई थी।

17 जुलाई को तत्कालीन विधायक मदन बिष्ट ने उपतहसील का उद्घाटन भी किया। यहां के लिए पांच पद भी स्वीकृत हुए, लेकिन एक साल बाद भी इसका विधिवत संचालन नहीं हो पाया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पहले ब्लॉक के नाम पर छल किया, अब उपतहसील के नाम पर ठगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम को भेजे ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर उपतहसील का संचालन नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। संचालन कुंदन सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र, धर्मानंद, पंकज पांडेय, गिरीश खाती, गणेश जोशी, लक्ष्मण सिंह, कैलाश सिंह, दिवान सिंह, जगदीश चौधरी, हरेंद्र नेगी, नीरज कुमार सहित तमाम जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें