फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी आज से गरजेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की डिपो कार्यालय में हुई बैठक में ठेका और बाह्य स्रोत कर्मियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय हुआ। बैठक में इन कर्मचारियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। तय हुआ कि शुक्रवार से डिपो कार्यालय में दो दिनी धरना दिया जाएगा। 26 दिसंबर से मंडलीय कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में ठेका और बाह्य स्रोत के कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन निगम प्रबंधन टाल मटोली कर रहा है। विभाग में स्पेयर पार्ट्स का भारी अभाव चल रहा है।

दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। अब मांगों को लेकर परिषद संघर्ष शुरू करेगी। निगम प्रबंधन ने अड़ियल रुख नहीं छोड़ा तो चक्का जाम और हड़ताल जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। दो दिनी धरने में छह सूत्री मांगों को लेकर संविदा और बाह्य स्रोत के कर्मचारी भी भाग लेंगे। 26 दिसंबर से मंडलीय प्रबंधक कार्यालय पर बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जीवन सिंह देउपा, संचालन शाखा मंत्री मनोहर सिंह रावत ने किया। इस दौरान प्रांतीय संयुक्त मंत्री तारा दत्त जोशी, मदन सिंह बिष्ट, पान सिंह, पूरन राम, आनंद पपने, भुवन चंद्र आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें