फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबघाटी की सड़क बनी खतरनाक

विज्ञापन
ओखलढूंगा-रामनगर रोड बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम-भीमताल रोड स्थित भीमताल पुल, भीमताल तिराहा और गुलाबघाटी की संकरी सड़क के चलते रोज जाम लग रहा है। पुलिस का अधिकांश समय रोड से जाम हटाने में खर्च हो रहा है। सबसे अधिक जाम जमरानी के भारी भरकम डंपरों के चलते लग रहा है। पुलिस अधिकारियों ने इस समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया है।
विज्ञापन

जमरानी से डंपर निकलने के बाद भीमताल पुल से आते हैं। इस पुल से सिर्फ एक ही वाहन पार होता है। इसके अलावा अन्य वाहनों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। आगे भीमताल तिराहा भी एकल मार्ग है। तीसरी खतरनाक जगह रानीबाग में गुलाबघाटी है। जमरानी में खनन शुरू होने के कारण रोड पर रोज डंपरों की लाइन लग रही है। वीरभट्टी का पुल खराब होने के कारण एक ही मार्ग पर वाहन भेजे गए हैं। इसी कारण भीमताल पुल पर वाहनों का दबाव पहले से काफी हो गया है। पुलिस के जाम से निजात दिलाने में रात तक पसीने छूट जा रहे हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय जोशी और चौकी प्रभारी काठगोदाम का कहना है कि थाने की तीन चौथाई फोर्स सिर्फ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगाई जा रही है। पहले से ही गुलाबघाटी खतरनाक बन गया था लेकिन अब और दो स्थान पुलिस के लिए मुसीबत बनकर उभरे हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि इस समस्या से लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें