फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलंडरों से भरा ट्रक खराब होने से लगा दो घंटे तक जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
रांची में ट्रैफिक जाम में फंसे लोग - फोटो : Prashant Mitra
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। यहां तल्लीताल बाजार क्षेत्र में सोमवार की सुबह हल्द्वानी से घरेलू गैस सिलेंडर लेकर पहाड़ की ओर जा रहे कैंटर के खराब होने के कारण तल्लीताल क्षेत्र में दो घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते भीमताल-रानीबाग रोड में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके चलते यात्रियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंटर यूके 04 सीए 4442 हल्द्वानी से घरेलू गैस सिलेंडर लेकर पहाड़ की ओर जा रहा था। सोमवार सुबह सवा नौ बजे जैसे ही उक्त कैंटर तल्लीताल के पास पहुंचा तभी अचानक खराब होकर बीच सड़क में खड़ा हो गया। कैंटर के खड़े होने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई और सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस पर स्थानीय लोगों ने थाने में फोन कर तल्लीताल बाजार में जाम लगने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों की एक एक कर निकासी शुरू की। तब कहीं 11 बजे के करीब जाम खुल सका। इसी दौरान डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी भी कुछ देर के लिए तल्लीताल बाजार में जाम में फंसे रहे। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक लगे जाम के कारण यात्रियों, राहगीरों, दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें