फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में विंटर कार्निवाल 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित होने वाले लेक विंटर कार्निवाल-2017 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्निवाल की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग अलग कार्यों के लिए नोडल अधिकारी का दायित्व भी सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम चौधरी ने कहा कि इस बार कार्निवाल में मेगा स्टार नाइट, सांस्कृतिक जलूस, भीमताल में पैराग्लाडिंग, नैनी झील में आकर्षक नौकायन, फ्री मेंसन हॉल में नैनीताल एक धरोहर विषयक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा वॉल पेंटिंग, नाटक, फिल्मों का प्रदर्शन, पागल जिमखाना और माउंटेन साइकलिंग, स्काई लालटेन, दीपदान विशेष आकर्षण होंगे। बैठक में सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम हरवीर सिंह, बीएल फिरमाल, संयुक्त अभिषेक रोहेला, एसडीएम अशोक जोशी, प्रमोद कुमार, उप निदेशक पर्यटन जेसी बेरी, ईओ नगरपालिका रोहिताश शर्मा, डीईओ गोपाल स्वरूप, कुमंविनि के महाप्रबंधक जीएस मर्तोलिया, बीडीओ प्रशिक्षु आईएस सौरभ गहरवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें