फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक एकाउंट से राशन कार्ड लिंक कराने में नैनीताल-यूएस नगर पिछड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं ने राशन कार्ड से बैंक एकाउंट लिंक करने में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल की स्थिति खराब होने पर दोनों डीएसओ को कड़ी फटकार लगाते हुए एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 दिसंबर तक गेहूं-चावल और चीनी का कोटा उठाने के निर्देश दिए।
सोमवार को आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने कुमाऊं के सभी डीएसओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी डीएसओ अपने-अपने जिलों में मानकों के अनुरूप खाद्यान्न उपभोक्ताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उनकी ओर से जांच में अगर कहीं खाद्यान्न खराब पाया गया तो संबंधित डीएसओ जिम्मेदार होगा। कहा कि सभी डीएसओ दिसंबर 2017 तक गेहूं-चावल और चीनी उठा लें। किसी भी जिले का राशन लैप्स होने पर संबंधित डीएसओ जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

आरएफसी रयाल ने कहा कि दिसंबर तक सभी राशन कार्ड बैंक खाते से लिंक होने हैं। उन्होंने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के राशन कार्ड बैंक खाते से लिंक की स्थिति सबसे खराब होने पर कड़ी फटकार लगाई। बैठक में डीएसओ नैनीताल टीएन उपाध्याय, डीएसओ अल्मोड़ा तेजबल सिंह, ऊधमसिंह नगर श्याम आर्या, पिथौरागढ़ मनोज वर्मन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


धान खरीद की रफ्तार धीमी होने पर लगाई फटकार

आरएफसी कुमाऊं ने सभी खरीद एजेंसियों की बैठक ली। बैठक में धान खरीद लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसी बचे हुए 38 हजार मैट्रिक टन धान खरीद करना सुनिश्चित करें। साथ ही चावल की रिकवरी में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें