फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौजाजाली का नलकूप फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गांव में फुंके हुए नलकूप की मरम्मत हो नहीं पाई थी कि अब शहर में गौजाजाली का नलकूप भी फुंक गया है। इससे हजारों घरों में आपूर्ति ठप हो गई है और चालीस हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

गौजाजाली में जल संस्थान के नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस नलकूप से गौजाजाली और तल्ली हल्द्वानी में करीब 3500 से ज्यादा घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। यह नलकूप दो दिन पहले फुंक गया। इससे करीब 14 हजार की आबादी की पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। दैनिक कार्यों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे सबसे ज्यादा समस्या नौकरी पेशा लोगों और घरेलू महिलाओं को हो रही है। सहायक अभियंता एलएम पांडे ने बताया कि नलकूप की मरम्मत शुरू कर दी गई है। दो तीन दिन में नलकूप से आपूर्ति शुरू हो जाएगी तब तक पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं।

गांवों में फुंके हुए हैं पांच नलकूप
हल्द्वानी। ग्रामीण क्षेत्रों हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, भगवानपुर जय सिंह, घुनी नंबर एक में सिंचाई महकमे के नलकूपों से पानी की आपूर्ति की जाती है। यह पांचों नलकूप कई दिनों से फुंके पड़े हैं इससे सात-आठ रिहायशी इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है और 25 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है, हालांकि कहीं-कहीं गौला से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह भी पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संस्थान भी एक दो पानी के टैंकर भेज रहा है, लेकिन इससे उनकी जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीण टैंकर खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें