फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकोटी ने श्रीलंका में कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के महासचिव बहादुर सिंह मनकोटी ने श्रीलंका के राजपक्ष स्टेडियम दियागामा कोटतानू में 21 अक्तूबर को आयोजित 34वीं मर्चेंटाइल एथलेटिक मीट-2017 के अंतर्गत तीन हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर अल्मोड़ा और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन संघ के प्रवक्ता गोकुल सिंह मेहता ने बताया कि मनकोटी ने गत वर्ष आस्ट्रेलिया में पांच हजार मीटर की रेस में भी कांस्य पदक जीता था।

उनकी उपलब्धि पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक और उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, आईजी संजय गुंज्याल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, बैडमिंटन कोच डीके सेन, प्रशांत जोशी, राम अवतार, राकेश जायसवाल, जगमोहन फर्त्याल, सुरेश कर्नाटक, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सभासद हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, शेखर लखचौरा, कमल गुप्ता, अमरनाथ सिंह रजवार, नदंन सिंह रावत, विजय प्रताप सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें