हल्द्वानी। अगर दीपावली पर आप ट्रेन से दिल्ली, देहरादून या लखनऊ रूट पर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं और अब तक ट्रेन में सीट का आरक्षण नहीं किया है तो परेशानी हो सकती है। दरअसल, दीपावली के पांच दिन पहले और पांच दिन बाद तक ट्रेनें पैके हैं। हालांकि अभी दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस में सीटें बची हुई है।
रेलवे विभाग के मुताबिक रात को दिल्ली कूच करने वाली ट्रेन संख्या 15014 रानीखेत एक्सप्रेस में अभी से शयनयान और एसी के सभी कोच में सीटें आरक्षित कर ली गई है। लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 13020 हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस के सभी शयनयान और एसी कोच बुक हो चुके हैं। यही हालत देहरादून जाने वाली ट्रेन संख्या 14119 दून एक्सप्रेस में भी सभी सीटें बुक हो गई है । इनमें वेटिंग 150 से ऊपर पहुंच गई है।