द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के सम्मेलन में दल की नीतियों और राज्य आंदोलन में दल की भूमिका को आम जन-तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। युवा प्रकोष्ठ नगर और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। बाद में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सम्मेलन स्थल से बाजार में मुख्य चौराहे तक जुलूस-प्रदर्शन भी किया गया।
युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह खंपा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने युवाओं को रोजगार के नाम पर छलने का काम किया है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। राज्य निर्माण की अवधारणा आज तक साकार नहीं हो सकी। गैरसैंण राजधानी के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा और कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने को कहा। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश बुधानी, जिपंस नीरज कुमार, जगदीश रौतेला, पूरन पांडेय, अंबादत्त, भुवन चौधरी, नीरू आर्या आदि थे।