फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव में होगी दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर और क्षेत्र में मां दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पंडाल सजने लगे हैं। नगर के गांधी चौक में पहली बार महोत्सव के तहत हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। विजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद का पुरस्कार दिया जाएगा। महोत्सव 21 सितंबर को मूर्ति स्थापना के साथ शुरू होगा। चौबटिया और ताड़ीखेत में भी पहली बार दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसके लिए वहां मूर्ति निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। इन दिनों महोत्सव के लिए पंडाल सज चुके हैं। आयोजन समिति ने सभी से सहयोग की अपील की है। गांधी चौक पर महोत्सव में पहली बार प्रस्तावित हांडी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैंक बिल्डिंग में भी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 21 सितंबर को मां दुर्गा की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा, 24 को दुर्गा सप्तसती पाठ, 25 को जागरण चौकी, साईं जागरण मंच रुद्रपुर के कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 27 सितंबर को खीर महाभोग लगाया जाएगा। 29 सितंबर को हवन पूर्णाहूति, कन्या पूजन होगा। 30 सितंबर को शोभा यात्रा के साथ मां की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि हांडी फोड़ प्रतियोगिता 30 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें