पिथौरागढ़। शिक्षक दिवस पर एसडीएस राइंका में मुख्य अतिथि डीएम सी रविशंकर ने विद्यार्थियों से डॉ. राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विभिन्न छात्रवृत्तियों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य शिक्षाधिकारी जीपी कोहली ने एसडीएस राइंका को उत्कृष्ट विद्यालय बताया।
न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल में निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल कैप्टन वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य ममता मेहता, उप प्रधानाचार्य एम चौहान ने विचार रखे। मानस एकेडमी सिटी शाखा में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भाषण प्रतियोगिता में गुरु का महत्व बताया। स्कूल प्रबंधक कंचनलता पंत, प्रधानाचार्य रुचि पोखरिया ने विचार रखे। नारायण स्वामी विद्या मंदिर में निबंध, सुलेख, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य रेखा पांडेय ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
आइडियल पब्लिक स्कूल पंडा में स्कूल संचालिका रमन सेठी ने दीप जलाकर कार्यक्रमों की शुरुआत कराई। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मल्लिकार्जुन सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थी शिक्षकों की भूमिका में थे। विद्यार्थियों ने कक्षाओं में शिक्षण कार्य किया। नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रबंधक रघुवर दत्त जोशी ने शिक्षकों, विद्यार्थियों को शुभकामना दी। महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य संजीव पांडेय ने शिक्षकों को बधाई दी। ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मनोज जोशी, तपोवन स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी ललित जोशी, ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक दिनेश जोशी, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक रमेश जोशी, हिमालया पब्लिक स्कूल में एचएस खाती के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया।
जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अभिभावक संघ के अध्यक्ष केसी कसनियाल, सदस्य किशन सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। डॉ. अशोक कुमार पंत ने मुख्य वक्ता प्रोफेसर आरसी पांडे को सम्मानित किया। दयासागर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एनके जीना, प्रबंधक डीसी लुईस के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। जीआईसी मूनाकोट में विधायक विशन सिंह चुफाल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। नाचनी के सरस्वती शिशु मंदिर में अभिभावक संघ ने आचार्यों का पूजन किया।