फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए, बीकॉम और बीएससी में दाखिले बंद, प्रवेश समितियां भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में शनिवार को दाखिले बंद हो गए। इस तरह स्नातक प्रथम सेमेस्टर में अब तक कुल 4,499 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। दाखिले बंद करने के साथ ही प्राचार्य ने प्रवेश समितियों को भंग कर दिया है। अब परिचयपत्र वितरित करने के लिए दूसरी समितियों का गठन किया गया है। परिचयपत्र पर चीफ प्राक्टर समेत दो लोगों के हस्ताक्षर होंगे ताकि परिचयपत्र का फर्जीवाड़ा न हो सके। इधर, कालेज प्रशासन ने प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त घोषित की है, इसके उपरांत किसी भी विद्यार्थी का शुल्क जमा नहीं होगा।
विज्ञापन

कॉलेज में शनिवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की अंतिम तिथि होने के कारण छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ थी। इनमें दाखिला लेने के साथ ही प्रवेश शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थी अधिक थे। जिन छात्र-छात्राओं के आवेदन फार्म पहले जमा थे, केवल उन्हें ही प्रवेश देकर शुल्क चालान काटा गया। अपराह्न तीन बजते ही प्रवेश काउंटरों को बंद कर दिया गया। प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में कुल 2200 सीटों के सापेक्ष 2194, बीएससी गणित में 800 सीटों के सापेक्ष 810 और बीएससी बायो में 400 सीटों पर 563 प्रवेश हुए हैं। जबकि बीकॉम में 1120 सीटों के सापेक्ष 927 प्रवेश हुए हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित सीटों से अतिरिक्त दाखिले उच्चशिक्षा निदेशक के आदेश मिलने पर किए गए हैं। प्राचार्य डा. प्रसाद ने बताया कि प्रवेश समितियों को शनिवार को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है अब कोई प्रवेश समिति प्रवेश की संस्तुति नहीं कर सकेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार तक स्नातक प्रथम सेमेस्टर में जिन विद्यार्थियों ने दाखिला लेकर प्रवेश शुल्क का चालान कटवा लिया है केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं की फीस जमा की जाएगी। स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है। इस दौरान चीफ प्राक्टर डा. एएस उनियाल, उप चीफ प्राक्टर डा. विनय विद्यालंकार, डा. महेश कुमार, डा. हेमंत शुक्ला, डा. अमित सचदेवा, डा. नवीन भगत आदि भी मौजूद थे।

पीजी की काउंसिलिंग 28 को
एमबीपीजी कॉलेज में एमएससी के समस्त विषयों की काउंसिलिंग 28 अगस्त को होगी। इसमें मेरिट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। काउंसिलिंग के साथ ही विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए चालान भी दिया जाएगा। एमए प्रथम सेमेस्टर के सभी विषयों की मेरिट भी चस्पा हो चुकी है। इन सभी में प्रवेश शुल्क 30 अगस्त तक ही जमा होगा, इसके उपरांत किसी का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें