नैनीताल। रन टू लिव संस्था की ओर से शनिवार को माउंटेन बाइकिंग दौड़ आयोजित की गई। दौड़ तीन वर्गों में हुई। पुरुष वर्ग में नेपाल के सूरज राना, महिला वर्ग में नेपाल आर्मी की मंजू कुमारी और बाल वर्ग में नैनीताल की अंजनी साह पहले स्थान पर रहीं। विजेताओं को रविवार को संस्था की ओर से होने वाली मैराथन के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
इसमें कुल 37 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ मल्लीताल बैंड स्टेंड से शुरू होकर बारापत्थर-बाइपास, हल्द्वानी रोड-हनुमानगढ़ी होते हुए बैंड स्टेंड पर ही समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में मुक्तेश्वर के राकेश राणा दूसरे और एसएसबी डीडीहाट के ईशाक राय तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मुक्तेश्वर की पूनम राणा ने दूसरा, अरुणाचल प्रदेश की रूबी लुबो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में शुभम द्वितीय, मयंक बिष्ट तृतीय रहे। मुख्य अतिथि सीडीओ प्रकाश चंद्र थे। इस दौरान आयोजक सचिव हरीश तिवारी, आरएस कालाकोटी, वीरेंद्र सिंह हयांकी, प्रवीण सिंह, भूपाल नयाल, खजान सिंह डंगवाल, मुकेश साह, अजय साह, बालम मेहरा, वीरेंद्र साह, वीरेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार आदि थे।