कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, सम्मेलन में 600 प्रतिभागी शामिल होंगे जिनमें 450 ऑफलाइन और 150 ऑनलाइन जुड़ेंगे। उत्तराखंड के अलावा यूपी, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब सहित कई राज्यों से विद्यार्थी, शिक्षक और शोधकर्ता आएंगे। सम्मेलन में एआई, नर्सिंग इन्फॉर्मेटिक्स, डिजिटल लर्निंग, सिमुलेशन बेस्ड टीचिंग, केस-बेस्ड लर्निंग, गेमिफिकेशन और फ्लिप्ड क्लासरूम जैसे विषयों पर मंथन होगा।
राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रियंका ए. मसीह, डॉ. प्रतिभा मनोहरन, डॉ. लेखा विश्वनाथ, हिमांशु जोशी समेत कई विशेषज्ञ वक्ता होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुवैत से एल्विन जोसेफ वाई और यूके से अर्नेस्ट तैमबुअल अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन के दौरान शोध-पत्र और पोस्टर प्रेजेंटेशन का अवसर भी मिलेगा।