फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कॉलोनी बनाने के लिए 60 पेड़ों पर चला दी आरी

Thu, 16 Apr 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बिल्डर कॉलोनी के लिए पेड़ों पर आरी चलाने से भी नहीं चूक रहे हैं। नगर के फल पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेड़ाझाल में मंगलवार को भू-माफिया ने लगभग 12 बीघे में खड़े आम, लीची के फलदार पेड़ों पर आरी चला दी। सूचना पर वन विभाग ने मौका मुआयना किया। आम पोखरा के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि कुल 60 पेड़ों को काटने की पुष्टि हुई है। इसमें 48 आम और लीची के 12 पेड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले में बगीचा स्वामी तब्बर और कटान कर रहे तेलीपुरा निवासी इकबाल के खिलाफ एच-2 केस काटने की कार्रवाई की गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवैध कटान के मामले में वन विभाग को केवल एच-2 केस काटने का ही अधिकार है। उद्यान विभाग का मामला उनके कार्यक्षेत्र से बाहर होने से कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर रहा है। एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



बगीचे में अवैध कटान की जानकारी मिली है। उद्यान विभाग की ओर से कटान और लॉपिंग की अनुमति नहीं दी गई है। संबंधित क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है। मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए।

- अर्जुन सिंह परवाल, उद्यान अधिकारी, रामनगर



वन विभाग की ओर से ट्री-प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 4/10 के तहत जुर्माना काटने की कार्रवाई की जाती है। बगीचा काटने के मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पीसी आर्य, डीएफओ, तराई पश्चिमी वनप्रभाग


फलदार पेड़ों का अवैध कटान करने का मामला गंभीर है। मामले में संबंधित विभाग से जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

- गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम, रामनगर





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें