फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 60 फीसदी ट्यूबवेलों से सप्लाई ठप

Mon, 25 May 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लो वोल्टेज की वजह से जल संस्थान के 60 फीसदी ट्यूबवेलों का संचालन ठप हो गया है, जिससे समूचे इलाके में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। जल संस्थान ने पेयजल वितरित करने के कोई वैकल्पिक  उपाय भी नहीं अपनाए हैं, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोग प्राइवेट टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान सूत्रों के मुताबिक आवास विकास, ऊंचापुल, कठघरिया, तेजपुर नेगी, फतेहपुर, हल्दूचौड़, बिठौरिया, छड़ायल नयाबाद, हिम्मतपुर तल्ला, हिम्मतपुर मल्ला समेत तमाम इलाकों के ट्यूबवेल ठप पड़े हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल के मुताबिक लो-वोल्टेज के कारण विभाग के 53 में से 40 ट्यूबवेलों की सप्लाई ठप है।

इन इलाकों में टैंकरों से भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार लो-वोल्टेज की शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, दमुवाढूंगा, हल्दीखाल, लालडांठ आदि इलाकों में भी पेयजल का गंभीर संकट बना है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें