स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में फुटबाल आवासीय छात्रावास के लिए प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। इसके लिए 53 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला ने बताया कि खिलाड़ी नौ सितंबर को भी पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। छात्रावास में फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और वॉलीबाल के बालक तथा बालिका वर्ग शामिल हैं। हॉकी केवल बालिका वर्ग के लिए है। क्रिकेट और बैडमिंटन में केवल बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।