फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीएम आवास के 528 परिवारों को मिलेंगे पानी के कनेक्शन

Wed, 21 Oct 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम उमेदपुर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 528 परिवारों को जल्द ही पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए जल निगम 42 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। वहीं जल निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। जल्द ही पेयजल कनेक्शन देने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम उमेदपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां रहने वाले परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पेयजल कनेक्शन देने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए शासन की ओर से जल निगम को 42 लाख रुपये का बजट मिला है। जल निगम की अधिशासी अभियंता पल्लवी चौधरी ने बताया कि कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब कार्य शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें