फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 शिक्षक शिक्षणेतर कर्मी वेतन से वंचित

विज्ञापन
hundred rupees new note
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग के तीन हजार से अधिक शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मियों को अप्रैल का वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन वितरण में देरी के पीछे एकीकृत प्रबंधन प्रणाली के साफ्टवेयर की खामियों को जिम्मेदार माना जा रहा है। कोषागार के अधिकारियों का कहना है कि विभागाध्यक्ष स्तर से चेंज स्टेटमेंट (वेतन संशोधन) नहीं मिलने के कारण वेतन भुगतान लंबित है।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक और जूनियर स्तर पर 2700 शिक्षक शिक्षिकाएं और 350 से अधिक शिक्षणेतर कर्मी कार्यरत हैं। मई की चार तारीख बीत चुकी है लेकिन इन्हें अप्रैल का वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर सहायक कोषाधिकारी डीपी वर्मा का कहना है कि कुछ समय पहले तक विभागाध्यक्ष स्तर से मिलने वाले चेंज स्टेटमेंट को वह खुद कंप्यूटर में फीड कर लेते थे। अब कोषागार में एकीकृत प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर पर काम हो रहा है जिसमें आहरण वितरण अधिकारियों को अपने स्तर पर चेंज स्टेटमेंट फीड करना है। यह तब होगा जबकि विभागाध्यक्ष चेंज स्टेटमेंट फाइनल करेंगे। उन्होंने बताया कि कोषागार को शिक्षा विभाग से अभी चेंज स्टेटमेंट नहीं मिला है जिसके चलते वेतन भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं।

तारीख गुजरी चार, नहीं मिली पगार, कैसे चले घरबार
3000 शिक्षक-शिक्षणेतर कर्मियों को नहीं मिला अप्रैल का वेतन
कोषागार तक नहीं पहुंचा विभागाध्यक्ष से चेंज स्टेटमेंट



हल्द्वानी के कोषाधिकारी भी वेतन से वंचित
हल्द्वानी। सरकारी विभागों के कर्मचारियों को वेतन व पेंशन उपलब्ध कराने वाले कोषागार के कोषाधिकारी प्रेम राम आर्या भी वेतन के संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें भी अप्रैल का वेतन अभी तक नहीं मिला है। आर्या मूल रूप से माध्यमिक शिक्षा में वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर तैनात हैं और उन्हें कोषाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। वह दो दिन विकास भवन भीमताल में और शेष दिन कोषागार में कार्यों को निपटाते हैं।
विज्ञापन


समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों का महीने भर का बजट गड़बड़ा जाता है। बच्चों की फीस, लोन की किश्त, दुकानदार का भुगतान, बिजली पानी के बिल आदि की देनदारी मुंह पाए खड़ी रहती है। अधिकारी इस समस्या का शीघ्र समाधान कराएं।
-मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल

वेतन वितरण व्यवस्था को पटरी पर लाने की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। रही सही कसर एकीकृत प्रबंधन प्रणाली के साफ्टवेयर ने पूरी कर दी है जिसका संचालन अधिकारी बगैर प्रशिक्षण के कर रहे हैं।
विज्ञापन

- डिगर सिंह पडियार, जिला मंत्री उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें