फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म, बाजार से ऊधारी भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में शनिवार को एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) खत्म होने के चलते कई लोगाें को वैक्सीन लगवाएं बिना ही लौटना पड़ा। बजट के अभाव में अस्पताल प्रबंधन अब स्थानीय स्तर पर भी वैक्सीन की खरीद नहीं कर पा रहा है। ऐसे में मरीजों का परेशान होना तय है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में शनिवार को केवल 30 लोगों को ही एआरवी लगी। अल्मोड़ा से बेस अस्पताल पहुंचे हीमोफीलिया के मरीज को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। अस्पताल में हीमोफीलिया-बी से बचाने वाले फैक्टर-नौ के टीके की सप्लाई ठप है जबकि 80 से ज्यादा हीमोफीलिया के मरीज पंजीकृत हैं। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके साह ने बताया कि फैक्टर-नौ के एक इंजेक्शन की कीमत 45 हजार से अधिक है। अस्पताल को मिलने वाले बजट के बिना स्थानीय स्तर पर इसकी खरीद करना संभव नहीं है। वहीं एआरवी बाजार से लोकल स्तर पर खरीदी जा रही है। दवाओं की खरीद के लिए बजट नहीं मिला है। बजट मिलने के बाद ही एआरवी की लोकल पर्चेज संभव है।
विज्ञापन


एंटी रैबीज वैक्सीन इंजेक्शन खत्म, बाजार से उधारी भी बंद
फैक्टर नौ इंजेक्शन न मिलने पर लौटा हीमोफीलिया का मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें