हल्द्वानी। एक ओर पानी और स्वाइन फ्लू की जांच किट खत्म हो गई तो वहीं, पीलिया के मरीज भी सामने आने लगे हैं, जबकि डायरिया ने पहले से ही पांव पसार रखा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग हरकत में नहीं आया है।
डायरिया का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। डायरिया से एक वर्षीय बच्ची की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा नहीं चेता है। सूत्रों की मानें तो पिछले सप्ताह के आंकड़ों में रामनगर में 14 मरीज पीलिया के मिले हैं, जबकि चार मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में पीलिया के आए हैं। हालांकि विभागीय अधिकारी इनके खून और यूरिन की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि पिछले सप्ताह मरीज सामने आने के बाद भी अब तक क्या पीलिया की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि खून और यूरिन की जांच रिपोर्ट दो दिन में आ जाती है।
एक ओर जांच किट खत्म, दूसरी ओर पीलिया की दस्तक
रामनगर में 14 और मेडिकल कॉलेज में 4 मामले सामने आए
खून और यूरिन का सैंपल जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार
डायरिया के आठ मरीज भर्ती
हल्द्वानी। डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में पांच बच्चों और तीन वयस्कों को भर्ती कराया गया है, जबकि एसटीएच में भी आधे दर्जन से अधिक मरीज भर्ती कराए गए हैं।