ऑल सेंट्स कॉलेज में बालिका बास्केटबॉल
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में नवीं अमर ढिल्लन मेमोरियल अंतर विद्यालयी बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें दूसरे दिन शुक्रवार को खेले गए दो मुुकाबलों में वुड स्टॉक इंटरनेशनल स्कूल मसूरी और मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर बी की टीमों ने जीत दर्ज की।
सुुबह की पाली में वुड स्टॉक इंटरनेशनल मसूरी और ऑल सेंट्स व्हाइट के बीच पहला मुकाबला हुआ। इसमें वुड स्टॉक की टीम ने मुकाबले को 34-08 से जीत लिया। इसमें विजेता टीम की ओर से पूजा शंकर ने सर्वाधिक 11 डलाईलाह मेयेर ने सात, उपविजेता टीम की रुहानी अरोरा ने चार, सुखमनी डुमरा, जसलीन कौर ने दो-दो अंक प्राप्त किये। शाम की पाली में मुकाबला मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर बर, ऑल सेंट्स कॉलेज व्हाइट के बीच खेला गया। इसको मोहन लाल साह स्कूल की टीम ने 18-00 से जीत लिया। राजीव गुप्ता, भुवन बिष्ट, तनवीर अनवर, जगजीत सिंह, श्याम सिंह खंपा, समीर अली निर्णायक रहे।
वुड स्टॉक और एमएल साह ने जीता मुकाबला
अमर ढिल्लन मेमोरियल अंतर विद्यालयी बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता