डीडीहाट(पिथौरागढ़)। तहसील वार्ड और अंबेडकर वार्ड के महिला मंगल दलों ने पमस्यारी रोड स्थित कमला पंत के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर होली विदाई के गीत गाए गए।
इस कार्यक्रम में निर्मला खड़ायत, गंगा, हेमंती, सोनू बोरा, नवीना देवी, रेखा बोरा, मुन्नी पंत, भागीरथी टोलिया, मंजू बोरा, अंजू पांगती, राजेश्वरी पांगती सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। उधर नंदा देवी मंदिर परिसर में भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।