हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव ‘उल्लास’ धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने शिव वंदना, मराठी, राजस्थानी, कुमाऊंनी नृत्य, महिला सशक्तीकरण और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री यशपाल आर्या, नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और प्राचार्य डॉ. रेखा पांडेय ने किया। इसके बाद अतिथियों ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका विदूषी का विमोचन किया। छात्रासंघ पदाधिकारियों की ओर से दिए गए मांगपत्र पर कबीना मंत्री यशपाल आर्या और नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने पीजी में विज्ञान, कला संकाय में नये विषय खुलवाने को शासन में पैरवी करने का भरोसा दिया। मेयर ने महाविद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की। इससे पहले छात्रासंघ अध्यक्ष दीपिका जोशी, उपाध्यक्ष प्रियंका मेहरा, सचिव प्रियंका जोशी, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी आर्या, उपसचिव मीनल डंगवाल, विवि प्रतिनिधि ऋचा दुर्गापाल, सांस्कृतिक सचिव वसुंधरा कुंवर, संकाय प्रतिनिधि सोनू अधिकारी, दीपिका आर्या, पूजा खनी ने अतिथियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली टॉपर और खिलाड़ी छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाणपत्र भी दिए गए। संचालन डॉ. गीता पंत एवं छात्रा वसुंधरा कुंवर ने किया।
महिला कॉलेज में ‘उल्लास’ की धूम
छात्राओं ने शिव वंदना और लोकनृत्यों की सुंदर प्रस्तुति दी