हल्द्वानी। परिवहन विभाग के चेकिंग का काम और बेहतर ढंग से हो सकेगा। इसके लिए परिवहन विभाग की चेेकिंग टीम को इंटरसेप्टर वाहन मिलेंगे, जबकि वन विभाग को गश्त के लिए बाइकें दी जाएंगी।
राज्य बनने के बाद केंद्र सरकार से परिवहन विभाग को इंटरसेप्टर वाहन मिले थे। इन वाहनों के खराब हुए सालों हो चुके हैं। ऐसे में लंबे समय से इंटरसेप्टर वाहनों की डिमांड बनी थी। सहायक परिवहन आयुक्त एसके सिंह के अनुसार शासन ने दस इंटरसेप्टर खरीदने की मंजूरी दे दी है। इन वाहनों के फैब्रिकेशन का काम चल रहा है। पुलिस को छह और परिवहन विभाग को चार इंटरसेप्टर दिए जाएंगे। इंटरसेप्टर में एल्कोमीटर, वाहनों की गति सीमा नापने के लिए उपकरण से लेकर वीडियो रिकार्डिंग की भी सुविधा होगी।
परिवहन को इंटरसेप्टर और जंगलात को मिलेंगी बाइकें
वाहन चेकिंग और जंगल की गश्त में होगा सुधार
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ जंगल में गश्त के लिए देगा बाइकें
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ तराई पूर्वी और हल्द्वानी वन प्रभाग के वन कर्मियों के गश्त के लिए बाइकें देगा। संस्था के सहायक समन्वयक मिराज अनवर के अनुसार पहले चरण में आठ बाइकें दोनाें प्रभाग के वन कर्मियों को दी जाएगी। इससे जंगल में गश्त, फायर फाइटिंग आदि बेहतर ढंग से होगी। इसके अलावा अन्य वाहन भी वन विभाग को दिए जाएंगे।