फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डा. एससी पंत ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
Delhi Directorate of Education
विज्ञापन
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक डॉ.सुरेश चंद्र पंत ने शुक्रवार को निदेशालय में पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल का सुधारने के साथ अध्ययनरत सभी छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य रूप से लागू करने का प्रयास किया जाएगा। जब छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में नियमित रूप से क्लास में आएंगे तो उच्चशिक्षा में गुणात्मक सुधार स्वत: दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन

उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी के सेवानिवृत्त होने पर बृहस्पतिवार को ही शासन ने बागेश्वर पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पंत को संयुक्त निदेशक उच्चशिक्षा के पद स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए थे। संयुक्त निदेशक के पद के साथ ही डॉ.पंत को अग्रिम आदेशों तक प्रभारी निदेशक के पद का प्रभार भी सौंपा गया। इसके बाद बागेश्वर से डॉ.पंत शुक्रवार दोपहर बाद का गौलापार स्थित उच्चशिक्षा निदेशालय पहुंचे और प्रभारी निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। डॉ.पंत ने वर्ष 1975 में उच्चशिक्षा में नियुक्ति मिलने पर वनस्पति विज्ञान विषय के प्राध्यापक के पद पर टिहरी गढ़वाल कॉलेज में ज्वाइन किया। पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग के पीपली गांव निवासी डॉ. पंत अगस्त 2009 में प्राचार्य पद पर पदोन्नत हुए और विभिन्न स्थानों पर तैनाती के बाद बागेश्वर महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर काम कर रहे थे। पत्रकारों से वार्ता में प्रभारी निदेशक डॉ. पंत ने कहा कि महाविद्यालयों में फैकल्टी पूरी हो और छात्रसंख्या के अनुपात में शिक्षकों के पदों का सृजन होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डॉ.एससी पंत ने संभाला कार्यभार
बोले-छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य करने के होंगे प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें