फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुप्रबंधन के कारण क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुराना डीजल पावर हाउस में आग लगने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच में कुप्रबंधन के कारण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। 1.77 लाख रुपये से अधिक की क्षति का आकलन किया गया है। जांच सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट सीई को सौंप दी है।
विज्ञापन

17 जनवरी को पुराना डीजल पावर हाउस में आग लग गई थी। इसमें 19 में से छह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे। पुराना डीजल पावर हाउस में खराब हुए ट्रांसफार्मरों को रखा गया था। 18 जनवरी को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने फायरब्रिगेड की जांच पूरी बिना ही 13 ट्रांसफार्मर मौके से हटवाकर स्टोर में भिजवा दिए थे। कार्यवाहक सीई रहे अतुल सिंह गर्ब्याल ने मामले की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट में कुप्रबंधन के कारण नुकसान होने की बात है। विभाग से जुड़े कुछ लोगों को जिम्मेदार बताया गया है और उनसे क्षतिपूर्ति की बात कही गई है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फायरब्रिगेड से कुछ सवालों के जवाब मांगे गए हैं। जांच कमेटी ने बुधवार को सीई कुमाऊं एचके गुरुरानी को रिपोर्ट सौंप दी थी। गुरुरानी ने बताया कि रिपोर्ट निदेशक परिचालन को भेजी जा रही है। मुख्यालय स्तर से आदेश मिलने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कुप्रबंधन के कारण क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर
एक लाख 77 हजार रुपये क्षति का अनुमान, कमेटी ने जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें