Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks
हल्द्वानी। विशेष बकाया वसूली अभियान के तहत आयकर विभाग ने दो दिनों में दो बकायेदारों से 21.50 लाख रुपये की वसूली की है। इससे पहले छह फर्मों से ढाई करोड़ से अधिक की धनराशि ब्याज समेत वसूली जा चुकी है।
वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले आयकर विभाग ने आयकर की धनराशि जमा न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ विशेष वसूली अभियान चलाया है। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर गगन सूद ने बताया कि बुधवार, बृहस्पतिवार को अधिकारियों की कई टीमों ने दो छोटे उद्यमियों से बकाए की 21.50 लाख रुपये की वसूली की है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कुमाऊं में सात सौ से अधिक बकायेदारों के पास आयकर का करीब 70 करोड़ का बकाया है। ऐसे सभी बकायेदारों को चिह्नित कर उनसे बकाया राजस्व को मय ब्याज के वसूला जा रहा है। जनवरी से लेकर विभाग 2.70 करोड़ रुपये वसूल चुका है। असिस्टेंट कमिश्नर सूद के मुताबिक बकाया वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा।
आयकर विभाग ने दो दिन में वसूले 21.50 लाख रुपये
बकायेदारों के खिलाफ चल रहा है विशेष वसूली अभियान