फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बीडी पांडे डिग्री कालेज में छात्रों का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीडी पांडे डिग्री कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के समाधान समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्धन के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को कॉलेज के प्राचार्य के पास पहुंचे। वहां उन्होंने प्रभारी प्राचार्य बीसी तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कॉलेज में कुमाऊं केसरी स्व. ब्रदी दत्त पांडे की मूर्ति स्थापना करने, एससीएसटी छात्रावास में भोजनालय का इंतजाम, दूरस्थ इलाकों के विद्यार्थियों को मुफ्त बस पास दिलाने, कॉलेज के मेन गेट से हाल तक स्पीड ब्रेकर बनाने, कालेज में पानी, सेमेस्टर किताबों का इंतजाम, विज्ञान भवन को हैंडओवर कराने, महिला छात्रावास में रह रही पीएसी कंपनी को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने की मांग की है।

गुस्साए छात्रों ने चेतावनी दी कि है मांगों को पूरा करने के लिए शुक्रवार से आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में बसंत, विनोद, मनीष, कैलाश, संजू, सचिन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें