फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत नैनीताल की सामान्य आंतरिक बैठक 31 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला पंचायत नैनीताल की 29 जनवरी को जिला पंचायत नैनीताल सभागार में प्रस्तावित बैठक टल गई है। अब यह 31 जनवरी को प्रधानाचार्य प्रसार प्रशिक्षण केंद्र बागजाला गौलापार हल्द्वानी के सभागार में होगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत नैनीताल की सामान्य आंतरिक बैठक 31 जनवरी को प्रधानाचार्य प्रसार प्रशिक्षण केंद्र बागजाला गौलापार हल्द्वानी के सभागार में सुबह 10:30 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह बैठक 29 जनवरी की सुबह 10:30 बजे से जिला पंचायत नैनीताल के सभागार में होनी थी अपरिहार्य कारणों के चलते बैठक की तिथि, स्थान में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत नैनीताल के नैनीताल जिले की विभागीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक पांच फरवरी को सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम हल्द्वानी के सभागार कक्ष में अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में भाग लेने के लिए सभी को जिला पंचायत की ओर से पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत नैनीताल की सामान्य आंतरिक बैठक 31 को

बीडीसी रामनगर की बैठक 29 को होगी
रामनगर (नैनीताल)। क्षेत्रीय विकास खंड कार्यालय के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक 29 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे होगी। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि इसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें