फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन एजेंट खरीद ने तोड़ा रिकार्ड

विज्ञापन
food grain
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमीशन एजेंट की खरीद ने पिछले साल की तुलना में रिकार्ड तोड़ दिया है। 12 दिसंबर तक ही कमीशन एजेंटों ने 3.98 लाख मैट्रिक टन धान खरीद की है। उधर सरकारी खरीद 71 हजार मैट्रिक टन रही है। उधर आरएफसी ने बैठक में सभी तौल केंद्र इंचार्ज को सरकारी खरीद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने धान खरीद से जुड़े अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सरकारी खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने मिलों को पिछले वर्ष के बोरे उपलब्ध कराने के बाद ही नए बोरे देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के पास पर्याप्त बोरे उपलब्ध हैं, ऐसे में मिलों को बोरे का भुगतान करने से रोक लगा दी है। उधर उन्होंने किसानों का धान का भुगतान तुरंत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। आरएफसी रयाल ने सभी केंद्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा कि चावल की गुणवत्ता खराब मिलने पर केंद्र प्रभारी और वरिष्ठ विपणन निरीक्षक पूर्णतया उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन



कमीशन एजेंट की खरीद ने तोड़ा रिकार्ड
सरकारी खरीद 71994 मैट्रिक टन तो कमीशन एजेंट की खरीद 3.98 लाख मैट्रिक टन पहुंची
आरएफसी ने सरकारी खरीद पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें