फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलोग्राम से अधिक कूड़ा नहीं उठाएगा निगम

विज्ञापन
Garbage
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम प्रतिदिन 50 किग्रा और इससे अधिक कूड़ा पैदा करने वाले संस्थानों का कूड़ा नहीं उठाएगा। निगम ने ऐसे छह संस्थानों का चयन कर इन्हें नोटिस भेजा है। इन संस्थानों से 15 दिन के भीतर अपना कूड़ा खुद निस्तारण करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के नियमों के अनुसार निगम प्रतिदिन 50 किग्रा और इससे अधिक कूड़ा पैदा करने वाले संस्थानों का कूड़ा नहीं उठाएगा। इन संस्थानों को अपना कूड़ा खुद निस्तारित करना होगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने तीनों सफाई निरीक्षकों को ऐसे संस्थानों का चयन करने को कहा था। तीनों निरीक्षकों ने निगम को उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि निगम क्षेत्र में केएफसी, बिग बाजार, ब्राउनीज, ब्राउन एंड ब्राइट, बीकानेर, जेल प्रतिदिन 50 किग्रा से अधिक कूड़ा पैदा कर रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि रिपोर्ट के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने छह संस्थानों को नोटिस भेजा है। नोटिस में इन संस्थानों को 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद निगम की गाड़ियां इनका कूड़ा नहीं उठाएंगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने छह संस्थानों को भेजा नोटिस
50 किग्रा से अधिक कूड़ा पैदा कर रहे संस्थान
निगम इन संस्थानों से नहीं उठाएगा कूड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें