फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के टिकट की आज घोषणा संभव

विज्ञापन
neta ji
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेयर के टिकट फाइनल करने के लिए भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शनिवार को देहरादून में बुलाई गई है। संभावना है कि बैठक के बाद टिकट घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन के चलते बैठक स्थगित कर दी गई थी। अब बैठक शनिवार को दोपहर तीन बजे आहूत की गई है। इस बैठक में मेयर का टिकट तय किया जाएगा। पार्षदों का टिकट जिले के पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय से सहमति लेकर घोषित करेंगे। क्योंकि प्रदेश से पार्षदों का टिकट घोषित करना संभव नहीं है। अब नामांकन दाखिल करने के लिए बहुत कम समय है। पता चला कि चुनाव प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान 50 वार्डों के टिकट फाइनल हो चुके हैं। 15 टिकटों को फाइनल करने के लिए देहरादून प्रदेश अध्यक्ष के लिए भेजा गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि बैठक के बाद रविवार को हल्द्वानी में एनडी तिवारी की अंत्येष्टि में शामिल होना है। इस कारण एक दिन पहले बैठक बुलाई गई है। हालांकि नगर निकाय चुनाव प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने बैठक के बारे में अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ही इस बारे में बता सकते हैं।


आखिर मेयर के खिलाफ शिकायत अभी क्यों आई
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि उनके पास बगैर दस्तखत किए कुछ कागजात मेयर के खिलाफ कल प्राप्त हुए थे। सवाल यह है कि टिकट वितरण के दौरान ही ऐसी शिकायत क्यों आई है। यह शिकायत पहले भी आ सकती थी। फिलहाल इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उनके पास भीड़ के बीच कुछ लोग मिलने आए थे। इधर शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को कई लोगों के दस्तखत के साथ शिकायत भेजी है। जांच का काम प्रदेश सरकार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें