भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र के नौकुचियाताल के पांडेगांव में 40 लाख (लगभग) की लागत से कुमाऊं मंडल विकास निगम का गैस गोदाम बनकर तैयार हो गया है। केएमवीएन की ओर से इसका शुभारंभ दिसंबर में किया जाएगा। इससे भीमताल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। बता दें कि वर्ष 2004 में स्वीकृत गैस गोदाम को बनाने में केएमवीएन को पूरे 14 वर्ष लग गए। शहरवासियों लंबे समय से भीमताल में गैस गोदाम खोलने की मांग कर रहे थे। केएमवीएन को गैस गोदाम को बनाने में 40 लाख की लागत आई है।
इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
पांडे गांव में गैस गोदाम खुलने से भीमताल, नौकुचियाताल, मल्लीताल, जंगलियागांव, तल्लीताल, विकास भवन, गोरखपुर चौराहा, जून स्टे, निशौला, बाइपास, कुआंताल के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
गैस गोदाम का काम पूरा हो चुका है दिसंबर से इसका शुभारंभ किया जाएगा। गैस गोदाम खुलने से भीमताल वासियों को लाभ मिल सकेगा।
त्रिलोक सिंह मरर्तोलिया, जीएम, केएमवीएन