फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं विहार को मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोहरियासाल मल्ला स्थित साईं विहार में रविवार को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत नलकूप का भूमि पूजन, शिलान्यास किया गया। नलकूप स्थापित होने से क्षेत्र की पांच हजार की आबादी लाभान्वित होगी। 1.73 करोड़ रुपये की लागत से एक साल में नलकूप, ओवरहेड टैंक का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। नलकूप के लिए विधायक बंशीधर भगत के जनसंपर्क अधिकारी रवि दुर्गापाल ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भूमि दान दी। विधायक ने कहा कि नलकूप बनने से क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत से काफी हद तक निजात मिलेगा। इस दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह, प्रमोद पंत, हेम चंद्र दुर्गापाल, लाखन निगल्टिया, कमलनयन जोशी, सुरेश गौड़, जल संस्थान के जीएम डीके मिश्रा, ईई विशाल सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें