फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप से हरियाली की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश में मोबाइल एप के माध्यम से हरियाली करने की तैयारी है। वन विभाग एक मोबाइल एप तैयार कर रहा है, जिसके माध्यम से प्रकृति प्रेमी पौधे लगाने की मांग वन विभाग से कर सकेंगे। इसके बाद वन विभाग संबंधित घरों में पौधों की निशुल्क होम डिलीवरी करेगा।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर प्रदेश में हरियाली के लिए वन विभाग बरसात के समय वन क्षेत्रों में पौधे लगाने का अभियान चलाता है। पर शहरों के लिए कोई विशेष योजना नहीं है। बीच में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के समय मेरा पेड़, मेरा धन जैसी योजनाएं बनाई थी, वह सफल नहीं हो सकी। बहरहाल, अब वन विभाग ने मोबाइल एप और जन सहभागिता से हरियाली बढ़ाने की योजना बनाई है। इस काम में वन अनुसंधान पौधे उपलब्ध करायेगा।

वन विभाग करेगा पौधों की होम डिलीवरी
हल्द्वानी से शुरू होगी योजना

कैसे एप से मिलेगा पौधे
हल्द्वानी। वनाधिकारियों के अनुसार लोगों को प्लेस्टोर से मोबाइल एप को डाउन लोड करना होगा। इसके बाद एप में लाभार्थी को नाम, पता, मोबाइल और प्रजातियों की मांग संबंधी डिटेल भरनी होगी। इसके बाद कंफरमेशन के लिए एक ओटीपी भी आएगा। फिर वन विभाग एक सप्ताह के अंदर संबंधित पते पर पौधों की होम डिलीवरी कराएगा। होम डिलीवरी से पूर्व वन विभाग फोन कर पौधों की मांग करने वाले को गड्ढों खोदने जैसी तैयारी करने को भी बताएगा, जिससे पौधे को लगाया जा सकेगा। वन विभाग शोभादार, औषधि आदि प्रजातियों के पौधे उपलब्ध करायेगा।
विज्ञापन


मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को पौधे उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। एप बनाने का काम चल रहा है। इसके बाद योजना को हल्द्वानी से शुरू किया जाएगा। एक परिवार को अधिकतम पांच पौधे निशुल्क घर पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना को हल्द्वानी चिड़ियाघर सोसाइटी के माध्यम से लागू किया जाएगा। अगर प्रयोग सफल रहा तो उसे दूसरी जगह पर लागू किया जाएगा। -डॉ. पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें