फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मैपिंग के लिए डाटा इंट्री आॅपरेटर का इंतजार

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हल्द्वानी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला विकास प्राधिकरण ने हल्द्वानी शहर में ऑनलाइन मैपिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब इसे धरातल पर उतारने के लिए प्राधिकरण को उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) से डाटा इंट्री ऑपरेटर का इंतजार है। डाटा इंट्री ऑपरेटर के मिलते ही शहर और इससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों के भवन मानचित्र ऑनलाइन स्वीकृत होने लगेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिला विकास प्राधिकरण के गठन के बाद भी शहर में भवन मानचित्रों को ऑफलाइन स्वीकृति दी जा रही है। शासन ने छह माह पहले डीडीए को भवन मानचित्र आन लाइन स्वीकृत करने के निर्देश दिए थे। लेकिन कभी साफ्टवेयर के न मिलने तो कभी अभियंताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित न होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में था। हफ्ता भर पहले ही उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के सहयोग से डीडीए ने प्राधिकरण के अभियंताओं, ड्राफ्ट मैन समेत निजी क्षेत्र के इंजीनियरों को आन लाइन मानचित्र स्वीकृति संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण दे चुका है। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव पंकज कुमार उपाध्याय ने बताया कि उडा के संयुक्त मुख्य प्रशासक बंशीधर तिवारी ने प्रशिक्षण के दौरान कुछ समय के लिए डाटा इंट्री आपरेटर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि डाटा इंट्री आपरेटर मिलते ही आन लाइन मैपिंग सिस्टम काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें